{"_id":"5ac50f5a4f1c1b1a6a8b568d","slug":"31522863962-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा और सहयोग में आगे रहते हैं स्वयं सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा और सहयोग में आगे रहते हैं स्वयं सेवक
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवम इंटर कालेज में आरएसएस का सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग शिविर बुधवार को संपन्न हुआ। इसमें 120 स्वयं सेवकों ने प्रशिक्षण लिया। उन्हें नियुद्घ, दंड, गण विभाग, संघ प्रार्थना, गण बौद्घिक गीत, समता पाठ की जानकारी दी गई। स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश में क्षेत्र में पथ संचलन किया।
शिविर का दायित्व संभाले खंड संघ चालक दीप नारायण सिंह ने कहा कि स्वयं सेवक कभी भी पीछे नही रहता है। वह हमेशा सेवा की भावना रखता है। कहीं कोई आपदा आ गई तो स्वयं सेवक वहां पहले पहुंचता है और मदद करने में जुट जाता है। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवक हमेशा अनुशासित होता है। उन्होंने कहा कि दूसरों की सेवा करनी चाहिए। दूसरे के मदद के लिए हमेशा आगे रहें। स्वयं सेवक कभी भी हिम्मत नही हारता, वह हमेशा तटस्थ रहता है। जिला कार्यवाह तथा शारीरिक प्रमुख धनंजय ने संगठन के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।
जिला प्रचारक ओम प्रकाश ने सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सभी शिक्षकों को नियुद्ध, दण्ड प्रहार, गणगीत, बौधिक, सुभाषितानि के साथ-साथ प्रार्थना का सस्वर वाचन कराया। इस मौके पर पुनीतलाल, रविंद्र कुमार, खण्ड कार्यवाह सूर्यकांत जायसवाल, खण्ड सह कार्यवाह अमर देव पांडेय, बौद्धिक प्रमुख नंदलाल, राम प्रकाश पांडेय, सरोज तिवारी एवं मुख्य शिक्षक रामकुमार मौजूद रहे।