{"_id":"5a6225af4f1c1b66268b542e","slug":"31516381615-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा दिवस के रूप में मनी चाचा लाल बहादुर की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा दिवस के रूप में मनी चाचा लाल बहादुर की जयंती
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में चाचा लाल बहादुर स्मारक सेवा समिति के तत्वावधान में चाचा लाल बहादुर की 100वी जयंती सेवा दिवस के रूप में उनकी प्रतिमा के पास उल्लास पूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि अरविंद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह रहे।
राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी के पूर्व प्रधानाचार्य अवधेश सिंह ने चाचा लाल बहादुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। समिति अध्यक्ष के पी सिंह बबलू ने कहा कि हिंडालको के स्थापना के समय से ही चाचाजी ने अपनी भागीदारी लंबे समय तक देते हुए स्वार्थ और अर्थ से परे रहकर प्रबंधक और श्रमिक के बीच सेतु के रूप में सहभागिता कर संस्थान को ऊंचाई तक ले जाने में अपना योगदान दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि चाचा विपरीत परिस्थिति में श्रमिकों की समस्याओं को दूर करने में हमेशा प्राथमिकता दी कार्यक्रम के बाद प्रतिमा के पास मिष्ठान्न वितरण किया गया। इसके उपरांत आईडीबीआई बैंक परिसर में समिति की तरफ से वृक्षारोपण किया गया। ततपश्चात हिंडाल्को अस्पताल, ईएसआई अस्पताल एवं मुध्रवा में राय नर्सिंग होम में मरीजो को फल एवं बिस्कुट वितरण किया गया। लखनदेव, अशोक सिंह, डीपी सिंह, संतोष गिरी, रमेश सिंह, विनय सिंह, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र, बाबू, रिंकू सिंह, राधे सिंह, कोमल, मनोज सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।