{"_id":"5a2035504f1c1bc5758b62fd","slug":"31512060240-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से गुमटी समेत सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से गुमटी समेत सामान जला
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से सामान जला
कोन। थाना क्षेत्र के खेतकटवा चौराहे पर बुधवार की रात्रि में संदिग्ध परिस्थितियों में एक गुमटी में लगी आग से परचून दूकान का सामान जल गया। जब तक लोग आग को बुझाते तब तक सामान जल गया। खेतकटवा गांव निवासी विजय पटेल रोज की भांति बुधवार को रात्रि में आठ बजे दूकान बंद कर घर चले गए। रात्रि करीब 12 बजे गश्त के दौरान पुलिस को खेतकटवा चौराहे पर अगलगी की जानकारी हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई।आस-पास के लोगों को जगाया और दूकानदार विजय पटेल को भी सूचना दिया। शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं। जबकि दूकानदार का कहना है कि केबल तार नया था, इसलिए शार्ट-सर्किट से आग लगने की संभावना न के समान है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित दूकानदार के साथ ही ग्रामीण एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्णा नंद पटेल ने डीएम से आर्थिक मदद की मांग की है।