फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन

दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन

Sat, 15 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र (दुद्धी)। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा और अधिवक्ताओं ने शनिवार को संयुक्त रूप से जुलूस निकाला और दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय विधायक से मांग की गई कि वे जिले की मांग विधानसभा में उठाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार को दुद्धी को जिला सौगात अतिशीघ्र दिया जाना चाहिए ताकि यहां के आदिवासियों को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़े। लोगों ने कहा कि शासन यदि समय रहते संज्ञान नहीं लेती हैं तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह ने डीएम द्वारा प्रस्तावित जिला दुद्धी की रिपोर्ट गलत भेजने पर कड़ी नाराजगी जाहिर किया और कहा कि जिला प्रशासन यदि अपनी रवैये में सुधार नहीं लाता है तो व्यापक संघर्ष करने के लिए बाध्य होंगे। प्रवक्ता दिनेश अग्रहरि ने कहा कि जब तक दुद्धी को जिला नही बनाया जायगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। मानसून सत्र में क्षेत्रीय विधायक दुद्धी को जिला बनाने की मांग को विधान सभा में उठाएंगे यह जनता को पूर्ण विश्वास है। प्रदर्शन में संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अवध नारायन यादव, महासचिव प्रभु सिंह, राम अजोर भारती, दिनेश अग्रहरि, प्रेमचंद्र, कामेश्वर चौरसिया, आशीष गुप्ता, आशीष तिवारी, सुखसागर, पारस नाथ, रामजी पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed