फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   30 more people including two women report positive, 27 recover

दो महिलाओं समेत 30 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव, 27 स्वस्थ हुए

Wed, 26 Aug 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
30 more people including two women report positive, 27 recover
सोनभद्र। जिले में दो महिलाओं समेत 30 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 1385 हो गई है। इस बीच बुधवार को पूव में संक्रमित मिले मरीजों में 30 लोग इलाज के बाद स्वस्थ भी घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 1131 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की अलग-अलग टीमें बुधवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने बुधवार को 1938 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। इस बीच बुधवार को पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1786 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई। जिसमें 30 पाजिटिव व 1756 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। सीएमओ डा.एसके उपाध्याय के मुताबिक अब तक 50436 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 48636 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें 1385 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव और 47251 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इसके अलावा 1800 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संक्रमित मिले लोगों में से अब तक दो लोगों की मौत जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में इलाज के दौरान हुई जबकि अन्य 12 लोगों की मौत दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। एक्टिव मामले 240 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed