फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   30 million trees will be planted in 24 hours

24 घंटे में लगाए जाएंगे 30 लाख पौधे

Sat, 09 Jul 2016 12:11 AM IST
सोनभद्र
सोनभद्र Updated Sat, 09 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
30 million trees will be planted in 24 hours
राबर्ट्सगंज मंडी समिति परिसर में पौध रोपड़ तैयारी कार्यशाला को संबोधित करते डीएम सीबी सिंह।
ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी के तहत 11 जुुलाई को 24 घंटे में पांच करोड़ पौध रोपने के लिए सुपर जोनल अधिकारी, जोन अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, गवाह, आडिटर की कार्यशाला शुक्रवार को राबटर्सगंज स्थित नवीन कृषि मंडी परिसर में हुई। जिले में 30 लाख से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर डीएम सीबी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व की तरह जिले में तकरीबन 30 लाख पौधे रोपित किये जाने की तैयारियां पूरी हैं। 
विज्ञापन


पर्यावरण व पानी के लिए पौधे लगाना जरूरी है। अपनी राष्ट्रीय व मानवीय जिम्मेदारियों को निभाते हुए पौध रोपित कराकर पुनीत कार्य में सहयोग बनें। जिले के लिए लक्षित पौध रोपण 29 लाख 37 हजार के सापेक्ष 30 लाख से अधिक पौधरोपण 11 जुलाई को होगा।
विज्ञापन


बताया कि अच्छी बरसात होना पौध रोपण के लिए काफी उपयोगी माहौल है और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी काफी कड़ी मेहनत करते हुए जिले के सभी 274 पौध रोपण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पाकड़, पीपल, बरगद, चिलबिल, जामुन, हर्रा, बहेरा, बकायीन, कटसागौन, ऑवला, ईमली, नीम आदि के पौधे पहुंचा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डीएम ने पौधरोपण की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराने का भी निर्देश दिया।   कार्यशाला सीडीओ महेंद्र सिंह, एडीएम राम चंद्र, डीएफओ वाइल्ड लाइफ ओपी सिंह, सीएमओ डा. यूके वर्मा, डीएफओ सोनभद्र एसवीपी सिंह, ओबरा अमर बहादुर, रेनुकूट तुलसीदास, एसडीएम दुद्धी डा. विश्राम यादव, घोरावल गिरिजाशंकर सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed