फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   30 buses continue to ferry passengers despite failing fitness tests.

Sonebhadra News: फिटनेस फेल होने के बाद भी सवारियां ढो रहीं 30 बसें

Sun, 27 Sep 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
30 buses continue to ferry passengers despite failing fitness tests.
विण्ढमगंज क्षेत्र में निजी बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
सोनभद्र। जिले की सड़कों पर फिटनेस फेल बसें दौड़ रहीं हैं। इन बसों में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर सफर कराया जा रहा है। ऐसी बसों का संचालन सबसे ज्यादा कोन, विंढमगंज, बीजपुर, दुद्धी, म्योरपुर सहित अन्य ग्रामीण रूटों पर हो रहा है। बावजूद इसके इन पर कार्रवाई ठंडे बस्ते में है। हादसे के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलती है। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में तीन सौ से अधिक बसों का जिले में पंजीकरण है। यह बसें विभिन्न रूटों पर संचालित होती हैं। ग्रामीण रूटों पर चलने वाली 30 से ज्यादा बसों के फिटनेस की वैधता खत्म हो चुकी है। कोई दो साल तो कोई एक से डेढ़ साल बाद भी बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रही हैं। कई बसें ऐसी हैं, जिनका बीमा भी नहीं है। फिटनेस फेल वाहनों में यूपी परिवहन निगम की भी एक बस है, जबकि दो बसें एनटीपीसी परियोजना की है। अन्य बसें अलग-अलग ग्रामीण रूटों पर संचालित है। लंबे समय से इनकी न तो जांच हुई और न ही कोई अन्य कदम उठाया गया। फिटनेस फेल बसों की संख्या सबसे ज्यादा कोन-तेलगुड़वा और विंढमगंज रूट पर है। इस रूट की सात बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र की वैधता खत्म हो चुकी है। इसके अलावा शक्तिनगर, खड़िया क्षेत्र की पांच, बीजपुर की तीन, रेणुकूट, पिपरी की दो-दो, दुद्धी, म्योरपुर, मधुपुर, सिंदूरिया, शाहगंज के पते पर पंजीकृत एक-एक बसों के फिटनेस की तिथि खत्म हो चुकी है। फिटनेस की जांच कराए बिना ही इन बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed