फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   29 more positive including seven doctors

सात चिकित्सकों समेत 29 और मिले पॉजिटिव

Tue, 28 Jul 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
29 more positive including seven doctors
सोनभद्र। जिले के सात चिकित्सकों समेत 29 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 477 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की है। पाजिटिव मिले लोगों में 302 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 175 हो गए हैं। उधर, संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराने के लिए सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है। सीएमओ ने संबंधित इलाकों में बैरिकेडिंग कराने को भी कहा है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमें मंगलवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों को संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। मंगलवार को 385 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। अब तक 13734 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। सीएमओ के मुताबिक अब तक 13202 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें से 505 लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को आई। जिसमें 29 पाजिटिव और 476 की रिपोर्ट निगेटिव है। पॉजिटिव मिले लोगों में रेणुसागर पावर डिविजन के सात चिकित्सकों समेत 25 कर्मियों के अलावा चार अन्य जगहों के लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 532 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अब तक पाजिटिव मिले लोगों में 302 स्वस्थ हो गए हैं जबकि 175 का इलाज चल रहा है। संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने का काम भी शुरू कर दिया गया। सील किए गए इलाकों में बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है। एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान के मुताबिक सील किए गए इलाकों में बैरिकेडिंग कराई जा रही है। लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। लोगों को जरूरत के सामान घर में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed