फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   251 advocates voted in the District Bar

Sonebhadra News: डिस्ट्रिक्ट बार में 251 अधिवक्ताओं ने दिया वोट

Wed, 24 Jan 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
251 advocates voted in the District Bar
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। कुल 376 में से 251 मतदाताओं ने वोट दिया। बुधवार को सुबह 11 बजे से मतगणना आरंभ होगी।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी हीरालाल पटेल व उप मुख्य चुनाव अधिकारी धनंजय कुमार मौर्य की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। सहायक चुनाव अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे मतदान धीमा था, लेकिन इसके बाद तेजी आई। कुल 376 में से 251 मतदाताओं ने अपने मत प्रयोग किया। परिसर में खड़े प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने-अपने पक्ष में वोटों की घेराबंदी करने के लिए जोर लगाते रहे। अध्यक्ष पद पर अंशुमान सिंह, अशोक कुमार कनौजिया, श्यामबिहारी यादव व सुधाकर मिश्र मैदान में हैं। वहीं महामंत्री पद पर राजेंद्र कुमार यादव व मो. सलीम कुरैशी में खींचतान है। कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार सिंह व वीरेंद्र कुमार राव में सीधी टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed