फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   22 black spots in 75 km, 19 illegal cuts, more than 250 accidents in nine months

Sonebhadra News: 75 किमी में 22 ब्लैक स्पॉट, 19 अवैध कट, नौ महीने में 250 से ज्यादा हादसे

Sun, 30 Nov 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
22 black spots in 75 km, 19 illegal cuts, more than 250 accidents in nine months
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर सुकृत से हाथीनाला तथा औड़ी मोड़ से शक्तिनगर के बीच में 22 ब्लैक स्पॉट और 19 से ज्यादा अवैध जानलेवा साबित हो रहे हैं। ब्लैक स्पॉट एवं अवैध की वजह से नौ महीने में 250 से ज्यादा हादसे हो चुके हैं। इनमें 60 से अधिक लोगों की मौत और 190 लोग घायल हो चुके हैं। यातायात माह में भी न तो अवैध कट बंद किए गए, न रिफ्लेक्टर और संकेतक लगवाए गए। कई जगह रेलिंग भी नहीं लगाई गई। लापरवाही के चलते राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


मिर्जापुर बार्डर पर स्थित सुकृत से हाथीनाला तक करीब 75 किलोमीटर और औड़ी मोड़ से शक्तिनगर तक करीब 20 किलोमीटर का हिस्सा वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग का है। जिले में करीब 95 किलोमीटर पड़ने वाले इस राजमार्ग की देखभाल का जिम्मा दो कार्यदाई संस्थाओं का है। सुकृत से हाथीनाला तक की सड़क उपसा के अधीन है। इससे आगे औड़ी मोड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा है।
विज्ञापन

औड़ी मोड़ से शक्तिनगर तक पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने सड़क का निर्माण किया है। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर कुल 22 ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं। इस मार्ग पर कुल 19 स्थानों पर अवैध कट बने हुए हैं, जो हादसे का सबब बन रहे हैं। बीते नौ माह में जिले में 398 से अधिक हादसे हुए हैं। इसमें अकेले वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर 250 से अधिक हादसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़क हादसों में 290 लोगों की जानें गई हैं, जिसमें वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर 60 से अधिक लोगों की मौत हुई है। वहीं 190 से अधिक घायल हुए हैं। सर्वाधिक हादसें ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षात्मक कार्रवाई नहीं होने से तथा अवैध कट बंद नहीं होने से होना बताया जा रहा है। अभियान चलाकर पूर्व में कहीं पत्थर का गार्डर रखकर तो कहीं रेलिंग लगाकर कट बंद किए गए थे। जिन स्थानों पर अवैध कट बंद किए गए थे, वहां पुन: कट बना दिया गया है।

---

केस एक:

बैरहवा में बोलेरो-पिकअप में भिड़ंत के बाद भी नहीं बंद किया कट

चोपन थानांतर्गत पटवध के पास बैरहवा में पेट्रोल पंप के पास अवैध कट बना हुआ है। पिछले साल यहां सड़क पार करते समय बोलेरो और पिकअप में भिड़ंत हो गया था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गया था। हादसे के एक साल बाद भी यहां अवैध कट बंद नहीं हो सका है, जबकि यहां बने कट को पूर्व में ही बंद किया जाना था। अवैध कट नहीं बंद होने से लोगों में आक्रोश है।

---

केस दो:

चंडीहोटल के पास बन गया नया अवैध कट

राॅबर्ट्सगंज नगर के चण्डी तिराहे के वर्ष 2023 में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से घोरावल कोतवाली में तैनात बाइक सवार सिपाही विवेक बरनवाल की मौत हो गई थी। सिपाही प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर वीआईपी ड्यूटी के लिए अपने बाइक से वाराणसी जाते समय हादसा हो गया था। कुछ दिन बाद एक और हादसा हो गया था, जिसमें राहुल गुप्ता नाम के युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद चंडी तिराहा पर बने स्थाई कट को पत्थर का पिलर रखकर बंद कर दिया गया था। इसके बगल में अवैध कट बना दिया गया है, जिससे दो पहिया वाहन लेकर लोग बेधड़क गुजर रहे हैं।

---

रेलिंग नहीं लगने से लोगों में बढ़ रहा आक्रोश

म्योरपुर। क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला के पास रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते के पास साइड वाल या कोई चिह्न न होने से आए दिन वाहन चालक गहरी खाईं में वाहन समेत गिर जा रहे हैं। कुछ दिन पहले अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया था। यातायात माह होने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। गहरी खाई को देखते हुए राहगीरों समेत ग्रामीणों ने जल्द साइड वाल और संकेतक चिह्न लगाने की मांग की है।

---

प्रतिक्रिया:

वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर आबादी वाले क्षेत्रों में बने ब्लैक स्पाॅट पर सुरक्षात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि हादसों में कमी आ सके। - रमाकांत यादव।

--

चोपन पुल से मारकुंडी के बीच में आये दिन हादसा होता रहता है। हर साल न जाने कितनी जानें जा रही हैं, बावजूद इस पर प्रशासन रोक नहीं लगा पा रहा है। - शिवकुमार जायसवाल।

--

राजमार्ग पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, मगर वहां कोई कार्य नहीं कराया गया है। अवैध कट पर जहां पहले घटना हो चुकी है, वहां भी सुरक्षा संबंधित कोई कार्य नहीं हुआ है। - मनोज कुमार।

---

जिला प्रशासन को अभियान चलाकर राजमार्ग पर बने अवैध कट को बंद करना चाहिए। मार्ग पर जगह-जगह संकेतक बोर्ड लगाने की जरूरत हैं। मार्ग पर सफेट पट्टी भी बनाई जाए। - बंटी खान।


---

वर्जन:

अवैध कट बंद करने और संकेतक लगाने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा गया है। यदि अवैध कट नहीं बंद हैं, तो इसकी दोबारा समीक्षा की जाएगी। अवैध कट बंद करा कर सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे। - शैलेश ठाकुर, सचिव, जिला सड़क सुरक्षा समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed