फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   2197 appeared for admission to 389 seats

Sonebhadra News: 389 सीटों पर दाखिले के लिए 2197 ने दी परीक्षा

Wed, 05 Apr 2023 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
2197 appeared for admission to 389 seats
सोनभद्र। समाज कल्याण विभाग की तरफ से जिले में संचालित चार पंडित दीनदयाल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में दाखिले के लिए बुधवार को परीक्षा आयोजित की गई। इन विद्यालयों में रिक्त 389 सीट पर प्रवेश के लिए कुल 2197 छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि जिले में चार पंडित दीनदयाल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय संचालित हो रहा है। इसमें राबर्ट्सगंज उरमौरा में बालिका विद्यालय, घोरावल, गुरमुरा ओबरा तथा दुद्धी में बालकों का आवासीय विद्यालय संचालित हो रहा है। इन चारों विद्यालय में बुधवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। यहां कक्षा छह, सात, आठ व नौ में कुल 389 छात्र - छात्राओं के सीट रिक्त रिक्त हैं। रिक्त सीट के सापेक्ष 2454 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। इसमें 2197 अभ्यर्थी (89.52 प्रतिशत) प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम 10 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इसके बाद 18 अप्रैल तक विद्यालयों में रिक्त सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश के दौरान संबंधित छात्र-छात्राओं की जाति प्रमाण पत्र, टीसी, मार्कशीट, दो पासपोर्ट साइज का फोटो की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed