फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पांच गांवों में दो दिनों से ठप है विद्युत आपूर्ति

पांच गांवों में दो दिनों से ठप है विद्युत आपूर्ति

Mon, 13 May 2019 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
पांच गांवों में दो दिनों से ठप है विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
आसनडीह। बभनी ब्लॉक के पांच गांवों में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। जरूरी कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे लोगों में असंतोष है।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है, जिस नाते आपूर्ति ठप की गई है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बताते हैं कि क्षेत्र में करीब दो माह पूर्व विद्युतीकरण के लिए खंभे गिराकर ठेकेदार चले गए थे। अब खंभे खड़े किये जा रहे हैं और उन पर तार खींचने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 11 हजार लाइन को काटकर कराया जा रहा है। इससे पिछले दो दिनों से कोंगा, बैना, फरीपान, बेलहरा, मनरू टोला में बिजली आपूर्ति ठप है। इसका खामियाजा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण विजय शंकर, रामचंद्र, रवि पांडेय, रमाशंकर, इंद्रदेव प्रसाद, दिलेश्वर का कहना है कि विद्युतीकरण का कार्य कराने के दौरान पांच गांवों में बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई है। इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने आपूर्ति जल्द बहाल कराने की मांग की है। उधर विद्युत वितरण खंड पिपरी के अधिशासी अभियंता लक्ष्मीशंकर का कहना है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। कुछ काम चल रहा है, जिससे थोड़ी दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed