{"_id":"5bc77914bdec22697d28a518","slug":"21539799316-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद इकाइयों को चालू करने को पांच सदस्यी टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद इकाइयों को चालू करने को पांच सदस्यी टीम गठित
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बंद इकाइयों को चालू करने को पांच सदस्यी टीम गठित
एमडी ने गठित की टीम, टीम ने किया परियोजना का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
ओबरा। स्थानीय तापीय परियोजना में बीते रविवार को ब तापघर की केविल गैलरी में फ्लैश ओवर हो जाने के चलते आग लग गई थी। इसके चपेट में आकर तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता वाली नौवी, दसवीं, 11वीं तथा 12वीं इकाई बंद हो गई थी। इस मामले में मंगलवार की शाम उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक सेंथिल पांडियन सी के निर्देशन में निदेशक तकनीकी इं. वीएस तिवारी की अध्यक्षता में मुख्य महाप्रबंधक वित्त एमसी पाल, अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. अखिलेश कुमार सिंह, ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. एके सिंह तथा महाप्रबंधक ब इं. डीके मिश्रा की पांच सदस्यी टीम बनाकर आग लगने के चलते बंद हुई इकाई संख्या नौ, दस तथा 11 की सभी तकनीकी खराबियों को दूर करके उत्पादन पर जल्द लाने के लिए निर्देश दिया है। इकाइयों के नवीनीकरण से संबंधित समस्त प्रस्ताव का तकनीकी एवं वित्तीय परीक्षण कर अपनी संस्तुति के साथ प्रस्तुत करने की बात कही है। दूसरी ओर प्रबंध निदेशक के आदेशानुसार गठित टीम ने बुधवार को तापीय परियोजना की नौवीं तथा दसवीं इकाई का निरीक्षण करते हुए इसके सुधारात्मक कार्य हेतु मेसर्स बीएचईएल तथा सीमेंस कंपनी के द्वारा प्रारंभ करा दिया है। परियोजना अधिकारियों के अनुसार नौवीं तथा दसवीं इकाई में कम क्षति हुई है। मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि गठित टीम के निर्देशन में तेजी से कार्य करने पर निश्चित रूप से बहुत जल्द दोनों इकाइयों को चालू कर दिया जाएगा। हालांकि इसे लेकर तापीय परियोजना के अधिकारी व कर्मचारी बंद इकाइयों को चालू करने में सक्रिय हो गए हैं। उधर एनटीपीएस की सात सदस्यीय टीम ने अरविंद झालानी के नेतृत्व में परियोजना का निरीक्षण किया। टीम इकाइयों को जल्द से जल्द चलाने हेतु अपनी रिपोर्ट देगी। वहीं अ ताप विद्युत घर से ब ताप विद्युत घर को इकाई संख्या नौ, दस एवं ग्यारह को चलाने के लिए स्टेषन सप्लाई देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है जिससे बाहरी गेयर, इमरजेंसी पंप आदि को चलाया जा सके।