फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दूषित पानी से विद्यालयों में बन रहा मिड डे मील

दूषित पानी से विद्यालयों में बन रहा मिड डे मील

Sun, 19 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
दूषित पानी से विद्यालयों में बन रहा मिड डे मील
विंढमगंज। दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत धरतीडोलवा के बुटबेढ़वा प्राथमिक विद्यालय में लगा सोलर आरओ प्लांट दो वर्ष से बेकार पड़ा है। अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। विद्यालय के बच्चे परिसर में लगे हैंडपंप का दूूषित पानी पीने के लिए विवश हैं। शिकायत के बावजूद मरम्मत न होने से लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन

बुटबेढवा ग्राम पंचायत में स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय में वर्ष 2016 सोलर ऊर्जा आधारित आरो प्लांट लगा था। दो से चार माह तक चलने के बाद ही यह प्लांट खराब हो गया। इसके बाद से अब तक उसकी मरम्मत ही नहीं कराई गई। करीब दो वर्ष से आरओ प्लांट खराब होने से बच्चे दूूषित पानी पीने के लिए विवश हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू रानी ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप छात्र और छात्राओं को शुद्ध व स्वच्छ पानी पीने के लिए आरओ सिस्टम लगा था। इसके खराब होने से छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप से निकलने वाले दूषित बालू युक्त पानी पीना पड़ रहा है। प्राथमिक में 220 और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 109 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। कुक्ड मिल भी दूषित पानी से बनवाया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्राइमरी विद्यालय धरतीडोलवा प्रथम पर भी सौर ऊर्जा आरओ सिस्टम प्लांट 20 माह से खराब पड़ा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज गुप्ता ने बताया कि आरओ से बिल्कुल पानी नहीं मिल रहा। ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा के निर्माण कार्य समिति अध्यक्ष चंद्र प्रकाश केसरी समेत अन्य ग्रामीणों ने विद्यालयों के आरओ प्लांट के जल्द मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed