फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मोदी का डिजीटल इंडिया जनता के साथ धोखा

मोदी का डिजीटल इंडिया जनता के साथ धोखा

Thu, 31 May 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
मोदी का डिजीटल इंडिया जनता के साथ धोखा
रेणुकूट। वर्कर्स फ्रंट की बैठक गुरुवार को नगर में हुई। इसमें जिले में एक सप्ताह से बीएसएनएल सेवा फेल होने पर असंतोष जाहिर किया गया। मूरता के प्रधान को जल्द रिहा करने की मांग उठाई गई। केंद्र सरकार को जन विरोधी करार दिया गया।
विज्ञापन

फ्रंट के जिला संयोजक ओपी सिंह ने कहा कि मोदी का ‘डिजिटल इंडिया’ धोखा है। पिछले एक हफ्ते से जिले में बीएसएनएल की संचार सेवाएं ध्वस्त पड़ी हुई है। ज्यादातर सरकारी अर्द्ध सरकारी कार्य बीएसएनएल की संचार सेवा से ही होते हैं और इसके बंद पड़ने से वह भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इसी तरह बैंक और बीमा का भी निजीकरण किया जा रहा है जिसके विरुद्ध बैंककर्मी हड़ताल कर रहे है। बिजली के सार्वजनिक उद्योग को जर्जर हालत में पहुंचा दिया गया अनपरा जैसी आधुनिक तापीय परियोजना में सरकार द्वारा धन न देने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। देश में सौ फीसदी एफडीआई लाकर खुदरा व्यापार और छोटे मझोले उद्योगों को तबाह कर दिया गया है। इसके खिलाफ वर्कर्स फ्रंट अभियान चलायेगा और सार्वजनिक उद्योग की रक्षा के लिए जनजागृति करेगा। बैठक में सभासद पिपरी मल्लर देवी, मारी, कृपाशंकर पनिका, मिठ्ठू, अजीत सिंह, जटाशंकर मिश्रा, बबलू जायसवाल, नंदू गुप्ता, बिंदु गुप्ता, प्रदीप कुमार, चंदन झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed