फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बूथ स्तर से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

बूथ स्तर से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

Fri, 02 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बूथ स्तर से संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में कांग्रेस के जिला कार्यालय पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। इसमें जिले से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बनी। कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2019 में केंद्र में पार्टी की सरकार बनाने के लिए पार्टी के उम्मीदवार को जिताने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने कहा कि राजस्थान में लोक और विधान सभा के उपचुनाव में कांग्रेस को मिले जन समर्थन से भाजपा घबरा गई है। राजस्थान के अजमेर, अलवर लोक सभा तथा मॉडल विधान सभा के उपचुनाव में पार्टी जीत हासिल कर विजय की ओर बढ़ रही है। कहा कि राहुल गांधी जनता के बीच जाकर मोदी के झूठे वादों को उजागर कर रहे है। कहा कि वर्ष 2019 में केंद्र की सत्ता पर पार्टी को काबिज करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से मेहनत करनी होगी। जिलाध्यक्ष ने सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। नगर पालिका राबर्ट्सगंज की सभासद रेनू जायसवाल, श्यामा देवी, राजेश कुमार, आनंद जायसवाल, मंजू देवी, कल्लू का स्वागत किया गया। ईश्वरी नारायण सिंह, अनिल सिंह, लवकुश प्रसाद केशरी, नूरउद्दीन खां, सुशील पाठक, संगीता कन्नौजिया, रामबचन चौहान, सोनी गुप्ता, लालजी तिवारी, कमलेश ओझा, अमित चतुर्वेदी, बृजेश तिवारी, सुनीता तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed