फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   80 बीडीसी सदस्यों के समर्थन का किया दावा

80 बीडीसी सदस्यों के समर्थन का किया दावा

Fri, 12 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
80 बीडीसी सदस्यों के समर्थन का किया दावा
सोनभद्र। चोपन ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सौंपे गए पत्रक के बाद सियासत गरमाने लगी है। बुधवार को जहां क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को पत्रक सौंपा था। वहीं, शुक्रवार को प्रमुख बबली 80 सदस्यों को खुद के साथ होने का दावा करते हुए डीएम के यहां पत्रक देने पहुंच र्गइं। हालांकि डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव के समय बहुमत साबित करने की सलाह देते हुए पत्रक लेने से इंकार कर दिया। तब वह शिकायत प्रकोष्ठ में पत्रक को प्राप्त करवाकर वापस लौट गईं।
विज्ञापन

बताते चलें कि बुधवार को 75 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम के यहां पहुंचकर प्रमुख के प्रति अविश्वास जताया था और पत्रक सौंप अविश्वास पर चर्चा कराए जाने की मांग की। सदस्यों का कहना था कि चोपन ब्लाक में 150 सदस्य थे। इसमें से दो की मौत हो गई और एक सदस्य इस्तीफा दे चुका है। इस कारण प्रमुख बबली अल्पमत में आ गई हैं। इसको देखते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराया जाए। डीएम ने पत्रक लेकर जरूरी पहल का भरोसा भी दिया। अभी डीएम की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। इसी बीच शुक्रवार की दोपहर एक बजे अस्सी सदस्यों के समर्थन का दावा करते हुए प्रमुख बबली डीएम के यहां पहुंच गई और उनके यहां समर्थन करने वाले सदस्यों के परेड का समय मांगने लगी। हालांकि डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान ही बहुमत साबित करने की बात कहते हुए लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed