{"_id":"596ced474f1c1beb6b8b46f2","slug":"21500310855-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज सामानों के बहिष्कार के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज सामानों के बहिष्कार के लिए किया जागरूक
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र (ओबरा)। श्री बालाजी महाराज समाजसेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूरे नगर में घूमकर लोगों से चाइनीज सामान का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर के दूकानदारों से भी चाइनीज सामान को नहीं बेचने का आग्रह किया। समिति के संस्थापक आनंद अग्रवाल ने कहा कि चीन भारत में अपने उत्पादों को बेचकर मालामाल हो रहा है और हमारे देश के खिलाफ षड़यंत्र रच रहा है। ऐसे में भारतवासियों को चाइनीज सामान का बहिष्कार कर चीन को सबक सिखाना होगा। उन्होंने सात अगस्त को रक्षा बंधन पर बहनों से स्वदेशी राखियां ही बंधवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। चाइना के बने खिलौने, धागे, राखियां, कपड़े, मोबाइल, इलेक्ट्रिकल सामान का बहिष्कार करें। कार्यकर्ताओं ने नगर के चोपन रोड, सुभाष चौराहा, वीआईपी रोड, आर्य समाज रोड, थाना चैराहा, सिनेमा रोड आदि स्थानों के व्यापारियों से मिलकर चाइनीज सामान को न बेचने की अपील की। इस दौरान संदीप अग्रहरि, विकास माली, अमित गुप्ता, दीपक कुमार, आयुष बंसल, संजय कुमार, प्रशांत शर्मा, विश्वजीत, राहुल जिंदल, आनंद जायसवाल शामिल रहे। (ब्यूरो)