फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   21 schools have only one child enrolled in Class 1

Sonebhadra News: 21 स्कूलों में कक्षा 1 में केवल एक-एक बच्चे का नामांकन

Sun, 09 Mar 2025 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
21 schools have only one child enrolled in Class 1
सोनभद्र। पिछले कुछ वर्षों से शिक्षा विभाग सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और अन्य कई सरकारी योजनाओं के दम पर विद्यार्थियों को गुणवत्ता भरी शिक्षा प्रदान करने के दावे हवा होते दिख रहे हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट आ रही है। 21 ऐसे स्कूल हैं, जहां साल 2024-25 में कक्षा एक में एक-एक बच्चे का ही नामांकन हुआ है। ऐसे में इन स्कूलों के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन जनपद सोनभद्र में 1407 प्राथमिक, 257 उच्च प्राथमिक और 397 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो इन स्कूलों में शिक्षा सत्र 2024-25 में 2,19,370 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जो सत्र 2023-24 के 2.48 लाख से 29 हजार कम है।
विज्ञापन

इससे कई विद्यालयों के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। सत्र 2024-25 में कुल 1,804 प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा 1 में 22,479 छात्रों का ही नामांकन हुआ। इनमें 844 विद्यालयों में कक्षा 1 में 10 या उससे कम नामांकन हुए हैं। 286 विद्यालयों में कक्षा 1 में 5 या उससे कम नामांकन हुए हैं। 21 विद्यालयों में कक्षा 1 में केवल एक-एक नामांकन हुआ है। गली-गली मानकों को दरकिनार कर खुल रहे निजी विद्यालयों की भूमिका भी खराब प्रर्दशन की एक बड़ी वजह मानी जा रही है। हालत यह है कि अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों के बजाए निजी स्कूलों में शिक्षा दिलाने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----



केस: 1 कोन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नहटोला में सत्र 2024-25 में कक्षा एक में महज एक नामांकन हुआ। यहां कुल छात्रों की 14 है।

---



केस : 2 करमा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कुशी में महज एक छात्र का नामांकन हुआ। यहां एक से पांच तक में कुल 19 छात्र पंजीकृत हैं। इसी तरह कर्नवाह में एक छात्रा का कक्षा एक में नामांकन हुआ। यहां कुल 16 छात्र-छात्राएं हैं।


---
वर्जन:



नये सत्र में अधिक नामांकन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जिन स्कूलों में नामांकन की स्थिति खराब रही है, वहां विशेष अभियान के तहत नामांकन कराया जाएगा। स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है। - मुकुल आनंद पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed