फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   21 out of 25 police cases were resolved, while only 32 out of 98 revenue cases were resolved.

Sonebhadra News: पुलिस के 25 से में 21 मामले निस्तारित, राजस्व के 98 में से 32 का ही समाधान

Sat, 28 Feb 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
21 out of 25 police cases were resolved, while only 32 out of 98 revenue cases were resolved.
सोनभद्र/दुद्धी/म्योरपुर। पुलिस और भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 123 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 53 का समाधान हुआ। पुलिस से संबंधित 25 प्रार्थना पत्रों में 21 का निस्तारण किया गया, जबकि राजस्व विभाग से जुड़े 98 में से 32 प्रार्थना पत्र ही निस्तारित हो सके। शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने थाना रॉबर्ट्सगंज, सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय ने थाना दुद्धी और सीओ पिपरी हर्ष पांडेय ने थाना पिपरी में उपस्थित रहकर शिकायतों की सुनवाई की। अन्य राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से भूमि संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए निर्देशित किया कि पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण करें, ताकि फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed