फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   21 accused including Pappu Tandon declared diesel mafia

Sonebhadra News: पप्पू टंडन सहित 21 आरोपी डीजल माफिया घोषित

Wed, 01 Jan 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
21 accused including Pappu Tandon declared diesel mafia
एसपी की संस्तुति पर डीजल कारोबारी रमाशंकर यादव उर्फ पप्पू टंडन, मुर्तजा खान, पुष्पराज यादव समेत 21 आरोपियों को जिले का डीजल माफिया घोषित किया गया है। माफिया के रूप एक साथ 21 को सूचीबद्ध किए जाने की यह जिले की पहली घटना है।
विज्ञापन

इसके पहले इन आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत पुलिस ने कार्रवाई की थी। दो सितंबर 2022 को एसटीएफ वाराणसी इकाई ने यूपी-एमपी के सीमावर्ती क्षेत्र दुद्धीचुआ में डीजल कारोबार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन

एसटीएफ के निरीक्षक पुनीत सिंह परिहार की अगुवाई में हुई कार्रवाई के दौरान 12 हजार लीटर डीजल, आठ लाख नकद, दो कार सहित कई मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। इस मामले में एसटीएफ निरीक्षक की तहरीर पर पप्पू टंडन, पुष्पराज यादव सहित 22 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने सभी पर गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की। अभी सभी आरोपी जेल से बाहर हैं। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार आरोपियों को डीजल माफिया घोषित किया गया है।
इनमें प्रयागराज के गधियांव निवासी पुष्पराज यादव, प्रतापगढ़ के पट्टी निवासी मुर्तजा खान, प्रयागराज के हंडिया निवासी राजेश कुमार यादव, देवरिया के सलेमपुर पिपरा नाजिर निवासी अशोक यादव, बैढ़न निवासी सलीम अहमद, प्रतापगढ़ के कन्हई हनुमानगंज निवासी मकमूल खां उर्फ नन्हे, सिंगरौली के गढ़वा निवासी प्रमोद चौहान, चंदौली के डेढ़गांवा सकलडीहा निवासी मनीष सिंह, अनपरा के औड़ी मोड़ निवासी राजू उर्फ राजकुमार यादव, प्रयागराज के हंडिया निवासी अनूप राज यादव शामिल हैं।


इन पर भी हुई कार्रवाई
प्रयागराज के उतरांव निवासी मुलायम यादव उर्फ अजीत कुमार, अनपरा के परासी निवासी राकेश यादव, रमाशंकर यादव उर्फ पप्पू टंडन, विंध्यनगर निवासी राजकुमार सिंह, दुद्धीचुआ कॉलोनी निवासी अरुण कुमार शर्मा, महराजगंज के निचलौद निवासी विपिन गुप्ता, सिंगरौली निवासी मोहम्मद हसन उर्फ मो. आफताब आलम, विंध्यनगर निवासी जीतू उर्फ जीतेंद्र कुमार, प्रयागराज के हंडिया निवासी राजेश कुमार यादव, मिर्जापुर के अहरौरा निवासी हिमांशु उर्फ विशाल केशरी, चंदौली के चकिया निर्भयदास निवासी संदीप कुमार मौर्य शामिल हैं। सभी आरोपी शक्तिनगर, अनपरा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed