फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रधानाचार्य की हत्या पर शोक

प्रधानाचार्य की हत्या पर शोक

Sun, 31 Mar 2019 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य की हत्या पर शोक
सोनभद्र। प्रधानाचार्य सुरेश यादव की निर्मम हत्या को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। हत्या के खुलासे की मांग करते हुए पुलिस को चेतावनी दी है। शिक्षकों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द हत्या का खुलासा नहीं हुआ तो वह लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

घोरावल: में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। निधन को शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति बताया गया। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर इंदुप्रकाश सिंह, संजय मिश्रा, संतोष कुमार, दीनबंधु त्रिपाठी, नंदकुमार शुक्ला, कौसर जहां सिद्दीकी विनोद कुमार, अविनाश शुक्ला इत्यादि रहे। वहीं, ओबरा नगर में शिक्षक अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान डॉ. सुरेश मिश्रा, अनिल कुमार तिवारी एवं डॉ. संजय कुमार ने कहा कि इस घटना से जिले के समस्त शिक्षक एवं नागरिक अत्यंत मर्माहित हैं। रविश कुमार, विजय कुमार एवं राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि हम सभी यह मांग करते हैं कि हत्यारों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की जाए अन्यथा की स्थिति में शिक्षक अपने को निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य से विरत कर लेंगे। बैठक में भोला प्रसाद, अश्विन राय, धर्मेंद्र उपाध्याय, प्रमोद कुमार चौबे, छन्नू लाल, विहिप जिला उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed