{"_id":"5c7c138bbdec224b575063fe","slug":"201551635339-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: अब रसोइयों को मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: अब रसोइयों को मिलेगी पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की योजना है। इसके लिए श्रमिकों को 55 रुपये से दो सौ रुपये तक प्रतिमाह प्रीमियम देना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के तकरीबन 4500 रसोइयों को इसका लाभ मिलेगा। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने खंड शिक्षाधिकारियों को रसोइयों का पंजीयन करवाने का निर्देश दिया है।
केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को 60 आयु पूर्ण करने पर तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में मिलेगा। इस योजना का लाभ परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में काम करने वाली रसोइयों को भी मिलेगा। विगत दिनों मध्याह्न भोजन प्राधिकरण लखनऊ के प्रभारी निदेशक मुमताज ने बीएसए को पत्र भेज कर रसोइयों को योजना का लाभ दिलाने के लिए पंजीयन कराने का निर्देश दिया है। जिले में 6030 रसोइया कार्यरत हैं। इनमें से 18 से 40 वर्ष की आयु तक की रसोइयों को ही योजना का लाभ मिलेगा। 18 वर्ष की रसोइया को प्रीमियम 50 रुपये प्रतिमाह देना होगा। रसोइयों के उम्र के हिसाब से प्रीमियम निर्धारित किया जाएगा। अधिकतम दो सौ रुपये जमा करना होगा। 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर प्रत्येक रसोइया को तीन हजार रुपये पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा। बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि मातहतों को रसोइयों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लगा दिया गया है। रसोइयां अपना आधार कार्ड, बैंक का खाता नंबर, पैन कार्ड लेकर स्वयं नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करा सकती हैं।