{"_id":"5c5c71cfbdec2256b807faa5","slug":"201549562319-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनार की टीम ने जमाया शिखर कप पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनार की टीम ने जमाया शिखर कप पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल (सोनभद्र)। खुटहा गांव के सब्जी मंडी मैदान पर चल रही शिखर कप क्रिकेट प्रतियोगिता शहनाई स्पोर्टिंग क्लब चुनार के नाम रही। बृहस्पतिवार को हुए फाइनल मुकाबले में चुनार की टीम ने सोनांचल स्पोर्टिंग क्लब घोरावल को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
शहनाई स्पोर्टिंग क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 12 ओवरों में चार विकेट खोकर 198 रन बनाए। सोनू ने 70 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का तमगा हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सोनांचल स्पोर्टिंग टीम घोरावल निर्धारित 12 ओवरों में केवल 90 रन ही बना सकी। मैन आफ द सीरीज दीपक यादव को चुना गया। उन्होंने पूरे सीरीज में 170 रन बनाए और सात विकेट चटकाए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने विजेता टीम को 10 हजार और उप विजेता टीम को पांच हजार के पुरस्कार से नवाजा। उन्हें विजेता-उपजेता ट्राफी भी दी गई। 15 दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्तर की 36 टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर रिंकू अग्रहरि, जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव, हीरालाल, कृष्णा शर्मा, इनामुल हक अंसारी, अधिवक्ता सुनील चौबे, हीरालाल, तेजबहादुर पटेल, राजन सिंह, राकेश, सीताराम, सुरेंद्र, आजाद राय आदि मौजूद रहे।