{"_id":"5c5c715ebdec22739836519d","slug":"201549562206-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण मिशन को बनाएं प्रभावी, लोगों को करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण मिशन को बनाएं प्रभावी, लोगों को करें जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राज्य पोषण मिशन को लेकर डीएम अमित कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि मिशन के तहत ग्राम स्तर पर होने वाली बैठकें नियमित कराएं। इसमें स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भाग लें और योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक करें।
निर्देशित किया कि जिले स्तर पर स्थापित एनआरसी सेंटर पर कुपोषित बच्चे के भर्ती और उनकी भलाई के लिए मिलने वाली धनराशि का ब्यौरा अंकित करवाया जाए। यहां भर्ती होने और पोषण उपचार के बाद जाने वाले बच्चों की फोटो खींचकर व्हाट्सअप ग्रुप में डाली जाए, ताकि लोग जागरूक हो सकें। कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का चार्ट बना लें कि उसमें क्या-क्या सुविधाएं दी गई हैं? क्या सुविधाएं दी जानी हैं? इसको रोस्टर के हिसाब से समय-समय पर देते रहें, ताकि कोई भी बच्चा कुपोषित पैदा न होने पाए। मातृत्व वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी निर्देश दिए। कहा कि पोषण व्यवस्था में आ रही कमियों को सीएसआर से भी पूरा किया जाए। माडल बीएचएनडी सेंटरों पर समुचित व्यवस्था कराते हुए वॉलपेंटिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार करवाएं। डा. बीके अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, डीएसओ राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।