{"_id":"5c17e4a0bdec2256fc738f0e","slug":"201545069728-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था के हिसाब से परीक्षार्थियों का हुआ आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था के हिसाब से परीक्षार्थियों का हुआ आवंटन
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बनाए गए 69 परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों के हिसाब से परीक्षार्थियों का आवंटन कर दिया गया है। इस वर्ष कौन से परीक्षा केेंद्र पर कितने परीक्षार्थी परीक्षा देंगे इसका निर्धारण यूपी बोर्ड से हुआ है।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017-2018 में 57 केंद्रों पर 50655 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं वर्ष 2018-2019 में 69 केंद्रों पर 47879 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 29288 परीक्षार्थी हैं। इसमें 14254 बालक एवं 15034 बालिकाएं है। वहीं इंटरमीडिएट में 18591 छात्र-छात्राएं है, जिसमें 8105 छात्र एवं 10486 छात्राएं शामिल हैं। पिछले वर्ष की तुलना में अबकी बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 2776 परीक्षार्थी कम हैं। यूपी बोर्ड ने परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र पर टेबुल, ब्रेंच समेत अन्य सुविधाओं के हिसाब से परीक्षार्थियों का आवंटन करने के लिए शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी थी।
डीएम के निर्देश पर आठों ब्लॉक में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं से संबंधित रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय में मुहैया कराने के लिए टीमें बनी थीं। इस संबंध में प्रभारी डीआईओएस रामशरण द्विवेदी ने कहा कि केंद्रों की व्यवस्थाओं की रिपोर्ट यूपी बोर्ड को भेजी गई थी। बोर्ड ने किन-किन केंद्रों पर कितने परीक्षार्थी परीक्षा देंगे इसका निर्धारण कर दिया है। कहा कि शासन के मंशानुसार परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।