{"_id":"5bdb40edbdec22693a6642fe","slug":"201541095661-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रति माह सेवानिवृत हो रहे कुशल कामगारों की क्षतिपूर्ति मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रति माह सेवानिवृत हो रहे कुशल कामगारों की क्षतिपूर्ति मुश्किल
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। ऊर्जांचल के विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। रेनूसागर प्रशासनिक भवन में आयोजित एक समारोह में रेणुपावर प्रबंधन द्वारा राम सिंह, उदयजीत सिंह, लाले सिंह, लालजी ओझा, राम कृष्ण को एक समारोह आयोजित कर उनका माल्यार्पण किया गया तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख कर्मचारी संबंध आकाश खत्री ने कहा कि आप लोग जीवन की दूसरी पाली में अपने को किसी न किसी कार्य में व्यस्त रखें। आप लोगों को संस्थान द्वारा जो भी देय धनराशि जैसे भविष्य निधि, ग्रेरच्युटी इत्यादि के रूप में प्राप्ति होती है उसका सोच-समझकर उपयोग करें। इस अवसर पर अरूण पांडेय, संजय कुमार त्रिपाठी, ओम कृष्ण श्रीवास्तव, मिथिलेश कुमार सिन्हा ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं उज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं कीं। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र नाथ सिंह ने किया। इसी क्रम में एनटीपीसी की रिहंद परियोजना में कार्यरत पांच कर्मचारियों को भी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रशासनिक भवन स्थित प्रेक्षागृह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक ए के मुखर्जी ने सेवानिवृत कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व सोन शिखर पुस्तक तथा अनीता चटर्जी ने उनकी पत्नियों को अंगवस्त्रम भेंट किया। सेवानिवृत कर्मचारियों में चंद्र मोहन चंद्र, सुहैल अता, गिरिजा शंकर गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद भगत एवं राम कुमार ने रिहंद परियोजना में बिताए अपने पल को साझा किया। कार्यक्रम को महाप्रबंधक रंजन कुमार, ए के चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक एम रमेश ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक गण के एस मूर्ति, एच के वर्मा, के सी त्रिपाठी, जे पी पांडेय, वी के गौतम, राम कुमार मिश्रा, आर बी सिंह, परमेश्वर भारती, रामजी द्विवेदी मौजूद थे। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ प्रबंधक अनित कुमार ने किया। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन संतोष कुमार विश्वकर्मा ने किया। इसी क्रम में बीना परियोजना से बुधवार को सात कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए जिनकों परियोजना के महाप्रबंधक राजेन्द्र राय ने एस एस पिल्लई, बंश लाल, वीपी शर्मा, सुशीला देवी, सिद्धनाथ, इन्दू देवी को श्रीफल व शाल देकर सम्मानित किया गया। श्री राय ने कहा कि हर माह परियोजना से कुशल कामगार सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसकी क्षतिपूर्ति मुश्किल है। इस अवसर पर सभी विभाग के विभागाध्यक्ष सहित श्रम संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।