फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मुसहरों को निर्गत कराएं आय, जाति प्रमाण पत्र

मुसहरों को निर्गत कराएं आय, जाति प्रमाण पत्र

Wed, 31 Oct 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मुसहरों को निर्गत कराएं आय, जाति प्रमाण पत्र
मुसहरों को निर्गत कराएं आय, जाति प्रमाण पत्र
विज्ञापन

सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेेट में तीनों तहसीलों के एसडीएम की बैठक ली। उन्हें निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप चिह्नित मुसहरों को जाति और आय प्रमाण पत्र नियमानुसार उपलब्ध कराएं। उन तक योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचायें। सभी संबंधित अधिकारी मुसहर परिवारों की सूची तैयार करके संबंधित एसडीएम को मुहैया करायें ताकि वे सभी परिवारों का आय व जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए हल्का के लेखपालों को बस्ती में भेजें। आवश्यक कागजात इकठ्ठा करके करीबी कामन सर्विस सेंटर, सीएससी पर ऑनलाइन आय व जाति प्रमाण-पत्र का आवेदन कराने के साथ ही नियमानुसार आन लाइन रिपोर्ट के बाद आय, जाति प्रमाण-पत्र पात्र मुसहर परिवारों को उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि मुसहर परिवारों को प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत आवास, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर, पात्रता के मुताबिक सामाजिक पेंशन, बच्चों की शिक्षा, स्थानीय रोजगार, शुद्ध पेयजल, संपर्क मार्ग, स्वच्छ शौचालय, जन स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण की सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed