{"_id":"5bbf8349bdec225027775458","slug":"201539277641-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीजपुर । 21 वीं अंतरसदनीय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ सेंट जोसेफ विद्यालय रिहंद नगर में बुधवार को विविध प्रतियोगिता के साथ किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहंदनगर के सीजीएम एके मुखर्जी ने खेल ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद मार्च पास्ट समूह नृत्य आदि किए गए। उन्होंने कहा कि खेल से जहां शारीरिक स्फूर्ति मिलती है, वहीं मानसिक विकास भी होता है। खेल ज्योति शंशाक केशरी एवं प्रियाला बाबू ने मुख्य अतिथि से प्राप्त करने के बाद खिलाड़िय़ो को शपथ दिलाई। इस दौरान बालक व बालिका वर्ग के लिए दौड़, शाट पुट,लांग जम्प,ज्वैलिन थ्रो आदि प्रतियोगिताएं हुई। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन गणेश सिंह,सन्नी जोसेफ,ओम प्रकाश,एस एस पाण्डेय, एलजी, वी के सिंह,विजय यादव,आर के त्रिपाठी ने निभाई। संचालन स्मिता त्रिपाठी,एवं रेनू सिंह ने किया। स्कोरर रश्मि तिवारी,अमरनाथ, मुदिता श्रीवास्तव,लीला कुमारी,पुष्पा थामस,नीलम श्रीवास्तव रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप मे जीएम ओएंडएम रंजन कुमार,जीसी चौकसे, केसी त्रिपाठी, सीएमओ डा. कृष्णा मल्ल, सीनियर मैनेजर रविंद्र सिंह,रवि कांत शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।