फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ग्रामीणों को सेहतमंद रहने के उपाय बताए

ग्रामीणों को सेहतमंद रहने के उपाय बताए

Wed, 25 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को सेहतमंद रहने के उपाय बताए
ग्रामीणों को सेहतमंद बनाने के लिए एनसीएल के ट्रांसफार्म सिंगरौली कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों व अधिकारियों का एक दल ने खोखवा गांव में पहुंच कर महिलाओं, पुरूषों को स्वस्थ्य रहने के कई उपाए बताए। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं के सेहत का लेकर खास हिदायतें दी गई।
विज्ञापन

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के जयंत क्षेत्र की टीम मंगलवार को खोखवा गांव में पहुंची। जयंत क्षेत्र के महाप्रबंधक एके चौधरी के मार्ग दर्र्शन में पहुंची टीम में महाप्रबंधक के तकनीकी सचिव आरके सिंह, जयंत क्षेत्र की चिकित्सा अधिकारी डा. सरिता सरन एवं उनकी मेडिकल टीम तथा सीएसआर विभाग के लोग शामिल रहे। इस अवसर पर डा. सरिता सरन ने उपस्थित महिलाओं व उनके परिजनों को प्रसव, संस्थागत प्रसव, स्वच्छता एवं ताजे व स्वच्छ खान-पान तथा गर्भावस्था के दौरान की दिनचर्या के बारे में बताया। महाप्रबंधक चौधरी ने खोखवा ग्राम पंचायत के सचिव बसंत सिंह चंदेल से प्राथमिक स्कूल खोखना से ग्राम पंचायत खोखवा तक करीब चार किमी कच्ची सड़क के संबंध में चर्चा की। चर्चा में जानकारी मिली कि कच्ची सड़क वनभूमि क्षेत्र के अंतर्गत आने के कारण पक्की बनाने के लिए वन विभाग एवं जिला प्रशासन से अनुमति आवश्यक है। चौधरी ने प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का भी भ्रमण किया। गांव में स्थापित हैंडपंपों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने पाया कि गांव में बिजली कनेक्शन नहीं है। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान करने वाली माताओं के बीच गुड़, चना, मूंगफली का वितरण किया गया तथा बच्चों के बीच साबून व बिस्किट बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed