{"_id":"5abe83184f1c1bc3618b48bd","slug":"201522434840-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगलगी: महज एक सप्ताह में तबाह हुए कई घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगलगी: महज एक सप्ताह में तबाह हुए कई घर
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। गर्मी की शुरूआत से ही संदिग्ध हालात में लग रही आग ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। लगातार हो रही आगलगी की घटनाओं ने लोगों को सहमा दिया है। इसमें से कई घटनाओं को विकराल होने से रोका जा सकता था लेकिन फायर ब्रिगेड वाहनों की कमी से ऐसा नहीं हो सका। अब तक लाखों की क्षति हो चुकी है। फायर ब्रिगेड के महज तीन वाहनों के भरोसे जिले की 18 लाख की आबादी है।
जनपद में गर्मी की शुरूआत होते ही आगलगी की घटनाएं शुरू हो गई हैं। कहीं खेतों में आग लगने से फसल जल जा रही है तो कहीं घरों, दुकानों में संदिग्ध हालात में आग लग जा रही है। हाल में हुई घटनाओं पर नजर डालें तो महज तीन दिन पूर्व ही राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चे चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में ही झुलस गए। इसी तरह से अनपरा बाजार में राज साड़ी सेंटर की कपड़े की दुकान में 24 मार्च को शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। बभनी थाना क्षेत्र के सागसोती गांव में राजू प्रसाद के खेत में अरहर की फसल में आग लगी, जिससे तीन बीघा खड़ी अरहर की फसल जल गई। खलिहान में रखा पुआल भी जल गया। उधर मधुपुर में बुधवार को मधुपुर माइनर के पास हाईटेंशन लाइन में शार्टसर्किट से लगी आग से रामजतन, रामपूजन, राधेश्याम का 15-15 विस्वा, बलवंत का 10 विस्वा, अशोक जायसवाल का पांच बिस्वा गेहूं जल गया। उधर म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में गुरुवार की रात जयनाथ पुत्र गजरूप की गेहूं की जल गई। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ऊंची खुर्द गांव के पास धधरौल बांध में दो दिन पूर्व आग लगी थी, जिसमें रमेश निवासी ऊंची खुर्द का एक बीघा, बचाऊ निवासी अईलकर का चार बीघे का गेहूं जल गया। गुरुवार को सुदामा कुशवाहा पुत्र परमेश्वर निवासी अहरौरा का दो बीघे का गेहूं जल गया। इस तरह कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन कहीं भी समय से फायर ब्रिगेड के वाहन के न पहुंचने से लोगों को क्षति उठानी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि ब्लॉक स्तर पर फायर ब्रिगेड वाहन न होने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
इनसेट: