{"_id":"5a6f675e4f1c1b1d368b74ff","slug":"201517250398-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव श्रृंखला बनाने को किया गया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव श्रृंखला बनाने को किया गया जागरुक
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले मेें दो फरवरी को बनने वाले मानव शृंखला को ऐतिहासिक बनाने के लिए सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथी में बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल की अध्यक्षता में चार न्याय पंचायतों के शिक्षकों और प्रधानों की बैठक हुई।
बीएसए ने मानव शृंखला में कैसे हाथ पकड़ कर खड़ा रहना है, इसके बारे मेें जानकारी दी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने शिक्षकों से अधिक से अधिक बच्चों को शृंखला में ले जाने की अपील किया। खंड शिक्षाधिकारी आलोक, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे। मुसही में चुर्क जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर की अध्यक्षता में प्रधानों की मीटिंग हुई। संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी में प्राचार्य डॉॅ. गोपाल सिंह ने बच्चों को मानव शृंखला के बारे में जानकारी दी। कहा कि दो फरवरी को मानव शृंखला में अपने-अपने अभिभावक के साथ शामिल हों, ताकि गिनिज बुक में जिले का नाम दर्ज हो सकें। डॉ सुषमा सिंह, अंकित सिंह, डीपी सिंह, राकेश धर दूबे, शैव्या सिंह आदि मौजूद रही।
उधर, भारतीय जनसहयोग सेवा ने दो फरवरी को जिले में बन रही 130 किमी मानव श्रृंखला में ज्यादा से ज्यादा लोगों से शामिल होने की अपील की है। ग्राम पंचायत राजपुर और शिवपुर-पहाड़ी में ट्रस्ट के प्रबंधक आशीष उपाध्याय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार गिरि ने संकल्प दिलाते हुए कहा कि यह हमारे जिले के लिए गौरव की बात है। इस दौरान ग्राम प्रधान राजपुर मीरा देवी, रामानंद तिवारी, महेश त्रिपाठी अनिल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
म्योरपुर संवाददाता के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सोमवार को मानव शृंखला बनाकर दो फरवरी को आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर पूर्वाभ्यास किया गया। इसके तहत रासपहरी ग्राम पंचायत के श्रीराम डिग्री कॉलेज एवं आश्रम मोड़ पर खैराही, रनटोला एवं किरवानी ग्राम पंचायतों की मानव शृंखला का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र, प्रधान हरिप्रसाद, रामदयाल, दिनेश जायसवाल, आशा यादव मौजूद रही।
बीजपुर संवाददाता के अनुसार मानव शृंखला की सफलता को लेकर सोमवार को ग्राम पंचायत डोड़हर में एडीओ पंचायत म्योरपुर रविदत्त मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। प्रचार वाहन को रवाना करने के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश दूबे, ग्राम प्रधान डोड़हर भागीरथ, अमित सिंह, प्रधान नेमना सीताराम भी मौजूद रहे। बैनर, पोस्टर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जरहा न्याय पंचायत के सभी गांव के प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक आदि ने गांव-गांव जाकर लोगों को शौचालय का प्रयोग हर हाल में करने की अपील की ताकि ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त किया जा सके।