फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   स्वच्छता में अच्छा ग्रेड दिलाने पर हुआ विचार-विमर्श

स्वच्छता में अच्छा ग्रेड दिलाने पर हुआ विचार-विमर्श

Thu, 04 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता में अच्छा ग्रेड दिलाने पर हुआ विचार-विमर्श
सोनभद्र (पिपरी)। नगर पंचायत पिपरी बोर्ड की प्रथम बैठक गुरुवार नवनिर्वाचित चेयरमैन दिग्विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर के विकास, स्वच्छता और अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2018 में नगर पंचायत को अच्छा ग्रेड दिलाने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक की शुरूआत सदस्यों के परिचय से हुई। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष साफ-सफाई बेहतर होने, नगर पंचायत पिपरी क्षेत्रों में कूड़े के डिब्बों का उपयोग शुरू होने, नगर में सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग कराने, पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष शौचालयों की संख्या में वृद्धि होने व उनके बेहतर साफाई के संबंध में सदस्यों को जानकारी दी गयी। स्वच्छता के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। सर्वसम्मति से नगर के स्वच्छता अभियान का ब्रांड अंबेसडर नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व रोटी बैक के अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह को चुना गया। दिग्विजय ने कहा कि व्यक्तिगत शौचालय बनवाने वालों को सार्वजनिक मंच से पुष्प गुच्छ, बैज देकर सम्मानित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन के लिए कूड़ा रिक्शा ट्राली, छोटी हाईड्रोलिक चार व्हीलर, सफाई के लिए ट्रैक्टर व ट्राली तथा सफाई कार्य की सुचारूकता, सौंदर्यीकरण में पार्क निर्माण, युवाओं के लिए खेल का मैदान समेत अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में सभासद मल्लर देवी, चंदा देवी, सुजीत कुमार, अख्तर अली, संदीप कुमार सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, रिचा सिंह, निर्मला देवी, जितेंद्र कुमार, सुरेश चौरसिया, आफताब अहमद, ईओ प्रद्युम्न कुमार, जेई अखिलेश चतुर्वेदी, लिपिक मुन्ना प्रसेाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed