फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान आज

अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान आज

Thu, 21 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान आज
अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान आज
विज्ञापन

819 वोटों से होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान आज
राबर्ट्सगंज कचहरी स्थित एसबीए सभागार में होगा मतदान, तैयारियां पूर्ण
फोटो:11
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एसबीए सभागार में शुक्रवार को वर्ष 2017-18 के सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। गुरुवार को कचहरी में और घर-घर जाकर प्रत्याशियों के जरिये वकील मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया गया। अबकी बार 819 वकील मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे ने बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। मतदान अपने पूर्व निर्धारित समय सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा और शाम 4:30 बजे तक चलेगा। पहला मतदान एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन कृपा नारायण मिश्र के जरिए किया जाएगा। उसके बाद वकील मतदाता अपना मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि अबकी बार 819 वकील मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ओम प्रकाश पाठक एवं रमेश राम पाठक, महामंत्री पद पर चार प्रत्याशियों अंशुमान सिंह, लालता प्रसाद पांडेय, सच्चिदानंद शुक्ल एवं सत्यदेव पांडेय तथा कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों सुरेश कुमार पाठक एवं अनिल सिंह के बीच मुकाबला है। इन पदों के लिए ही मतदान कराया जाएगा। शनिवार को मतगणना सुबह 10 बजे से होगी और विजयी पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि वकील मतदाता मतदान के समय अपने यूनिफार्म में रहें और अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र के रूप में परिचय पत्र/ प्रमाण पत्र लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed