{"_id":"5a32b1bb4f1c1b76678c169d","slug":"201513271739-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन के खिलाफ सपाइयों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन के खिलाफ सपाइयों ने खोला मोर्चा
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। गलन, ठंड से रिक्शा चालकों, गरीबों को बचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को राबर्ट्सगंज में स्थित रैन बसेरा के सामने सपाजनों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बिजली के जर्जर एवं झूल रहे तार, केबिल को ठीक कराने की मांग की। मांगें पूर्ण न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। ठंड शुरू होने के बाद भी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बढ़ौली चौक, मेन चौक समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जिला प्रशासन ने अभी तक रैैन बसेरा को शुरू नहीं कराया है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, संतोष गुप्ता ने कहा कि नगर के कई मोहल्लों के बिजली के तार जर्जर हो चुके है। बांस, बल्ली के सहारे केबिलों से आपूर्ति हो रही है। लटके तार और केबिल दुर्घटनाओं को दावत दे रहे है। प्रदर्शन के दौरान
मुन्ना कुशवाहा, विनोद भारती, चंद्रशेखर, ईरशाद शकिल, जय प्रकाश, गोपाल मौर्या, धीरेंद्र आदि मौजूद रहे।