फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तीसरी आंख की नजर में खुलेगी मतपेटिका

तीसरी आंख की नजर में खुलेगी मतपेटिका

Wed, 29 Nov 2017 11:21 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
तीसरी आंख की नजर में खुलेगी मतपेटिका
सोनभद्र। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक दिसंबर को राजकीय पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी, घोरावल तहसील और भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में मतगणना होगी। सीसी कैमरे, एजेंटों के आंखों के सामने मतपेटिकाओं को खोला जाएगा। चरणवार वोटों की गिनती के बारे में समर्थकों को जानकारी मिलेगी। ड्रोन कैमरे से मतगणना स्थलों की निगहबानी होती रहेगी।
विज्ञापन

एक दिसंबर की सुबह आठ बजे से राजकीय पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी में अलग-अलग नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, चोपन और ओबरा के अध्यक्ष, सभासद पद के लिए वोटों की गिनती होगी। घोरावल तहसील में नगर पंचायत घोरावल और भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में एसडीएम भानू प्रताप सिंह ने नगर पंचायत पिपरी, दुद्धी और रेणुकूट की मतगणना होगी। जिला प्रशासन ने मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली है। स्ट्रांग रूमों से फोर्स की मौजूदगी में गणनाकर्मी मतपेटिकाओं को टेबुल पर ले जाएंगे। यहां एजेंटों केे सामने मतपेटिकाओं का सील खोलकर मतपत्र बाहर निकाल कर गिना जाएगा। मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूमों केे आसपास सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार मतगणना कराने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed