फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अस्पताल भवन के निर्माण में गड़बड़ी पर भड़के डीएम

अस्पताल भवन के निर्माण में गड़बड़ी पर भड़के डीएम

Thu, 12 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल भवन के निर्माण में गड़बड़ी पर भड़के डीएम
सोनभद्र। जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने मधुपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मिशन इंद्रधनुष के टीकाकरण केंद्र का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल भवन के निर्माण में गड़बड़ी पाए जाने भड़क गए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अफसरों को बुलाकर सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गांव में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। सफाई कर्मियों से पूरा काम लेने और लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने तीन करोड़ की लागत से बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर कार्यदायी संस्था के किसी भी पदाधिकारी के न मिलने और जानकारी करने पर संतोषजनक स्थिति न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। निर्माण में बालू के साथ भस्सी का इस्तेमाल होते देख पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और कार्य प्रभारी को तलब कर कार्य में सुधार का निर्देश दिया। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने पंजीकरण सेंटर, दवा वितरण सेंटर, लैब का निरीक्षण किया। डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी मधुपर डॉ एसके चतुर्वेदी को बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधा बनाये रखने का निर्देश दिया। इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मधुपुर गांव के कोलान बस्ती में स्थापित टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया। गांव में गंदगी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की और गांव की नाली की सफाई न करने, गांव के संपर्क मार्ग पर शौच करने की मजबूरी मिलने पर पंचायतराज विभाग के अधिकारियों को तलब किया। मधुपुर गांव को भी ओडीएफ कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सफाई कर्मियों से पूरा काम लिया जाए। सफाई कर्मियों, ग्राम प्रधानों व पंचायत विभाग के गांव स्तर से लेकर जिले स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत से जगह-जगह कतिपय गांवों में नियमित रूप से सफाई कर्मियों के काम न करने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस पर लगाम कसी जाए वरना जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में सीएमओ डॉ. एसपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed