फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एनसीएल के 35 कर्मियों पर कसा शिकंजा

एनसीएल के 35 कर्मियों पर कसा शिकंजा

Wed, 20 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल के 35 कर्मियों पर कसा शिकंजा
अनपरा। म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत रेहटा में रहने वाले 35 कर्मियों पर स्वच्छ भारत मिशन का शिकंजा कस गया है। टीम के सर्वे में खुलासा हुआ है कि इन कर्मियों के घर में शौचालय नहीं है और वे खुले में शौच करते हैं। जिला परियोजना समन्वयक ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इन कर्मियों के वेतन लेने पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव को खुले में शौच से मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने दो सितंबर को म्योरपुर ब्लाक के रेहटा ग्राम पंचायत का सर्वे किया। सर्वे में एनसीएल से विस्थापित 35 ऐेसे लोग मिले, जिन्हें एनसीएल में नौकरी दी गई है। उन्हें विस्थापन के तहत रेहटा गांव में बसाया भी गया है। इन कर्मियों की मौजूदा समय में अच्छी पगार भी है लेकिन उनके घरों में शौचालय नहीं है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक अनिल केशरी ने इन कर्मियों की सूची के साथ जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। जिसमें यह मांग की गई कि एनसीएल के जनरल मैनेजर को पत्र भेजकर खुले में शौच करने वाले इन कर्मियों के वेतन आहरण पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed