{"_id":"59b42f584f1c1bfe7f8b5796","slug":"201504980824-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में 272 स्थानों स्थापित होंगे पूजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में 272 स्थानों स्थापित होंगे पूजा पंडाल
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में 272 स्थानों पर मां दुर्गा का पूजा पांडाल स्थापित होगा। शहरी क्षेत्रों के पूजा पांडालों पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रहेगी। बगैर अनुमति के नए स्थानों पर पूजा पांडाल स्थापित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बताते चले कि पिछले वर्ष राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में शारदीय नवरात्र में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 272 जगहों पर पूजा पांडाल स्थापित किए गए थे। इस वर्ष भी उतने ही स्थानों पर पूजा पांडाल स्थापित होंगे। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। नवरात्र के मद्देनजर एसपी आरपी सिंह ने सभी थाना,चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ मीटिंग करने का निर्देश दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि पिछले वर्ष जिन जगहों पर मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हुई थी, उन्हीं जगहों पर इस बार भी होंगी। नए स्थानों पर मूर्ति स्थापित करने के लिए प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सर्वाधिक जिन पंडालों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है वहां पुरुष के साथ-साथ महिला आरक्षियों की भी तैनाती की जाएगी। पूजा पंडालों की सुरक्षा की मानीटरिंग सर्किल आफिसर करेंगे।