फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   20 people applied in 36 hours to set up examination centres.

Sonebhadra News: परीक्षा केंद्र बनाने के लिए 36 घंटे में 20 ने किया आवेदन

Tue, 02 Dec 2025 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
20 people applied in 36 hours to set up examination centres.
सोनभद्र। यूपी बोर्ड से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होते ही आपत्तियां भी आने लगी हैं। 36 घंटे में 20 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। ज्यादातर आपत्तियों में उनके विद्यालयों को परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर करने पर असंतोष जताया गया है, जबकि पूर्व में केंद्र रहे हैं। उन्होंने फिर से इन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए रविवार की देर रात 71 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की थी। इसमें 16 राजकीय, 10 एडेड और 45 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इस पर चार दिसंबर तक आपत्ति मांगी गई है। परीक्षा केंद्रों की सूची के प्रकाशन के बाद से ही विवाद भी खड़े हो गए हैं। बोर्ड ने कई ऐसे विद्यालयों को केंद्रों की सूची से बाहर कर दिया है, जो प्रति वर्ष केंद्र बनते रहे हैं।
विज्ञापन

उनकी छवि भी निष्पक्ष व सकुशल परीक्षा कराने वाले केंद्रों के रूप में रही है। बावजूद इस बार केंद्र न बनाए जाने से प्रधानाचार्य व प्रबंधक हैरान हैं। उनकी ओर से प्रस्तावित सूची पर आपत्ति दर्ज कराते हुए सुधार की मांग की गई है। मंगलवार की शाम तक 20 से अधिक आपत्तियां विभाग को प्राप्त हुई है। उनके दावे पर विचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन...
परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची पर आपत्तियां मांगी गई हैं। चार दिसंबर तक आने वाली आपत्तियों को जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा जाएगा। सभी बिंदुओं पर विचार के बाद रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी। -जयराम सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed