फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   20 houses will be sealed after a corona patient is found

एक कोरोना मरीज के मिलने पर 20 मकान होंगे सील

Tue, 06 Apr 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
20 houses will be sealed after a corona patient is found
सोनभद्र। यूपी सरकार ने जिला प्रशासन को फिर से कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्देश दिया है। जहां भी एक केस मिलेगा उसके आसपास के 20 मकान को सील करके कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। एक से ज्यादा केस मिलेंगे तो 60 मकानों को सील करके कंटेंटमेंट जोन बना दिया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में किसी के भी आने-जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। अगर कोरोना संक्रमण पर अंकुश नहीं लगा तो आगे और सख्ती प्रशासन कर सकता है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों मेें जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सबसे अधिक म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मिले है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक 18 नए मरीज मिले है। अब तक जिले में करीब सौ एक्टिव मरीज हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी मरीज है जो गैर जिला या प्रांतों में खुद का उपचार करा रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूूपी सरकार की ओर से सभी डीएम समेत अन्य अधिकारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनायें रखने और सार्वजनिक स्थलों/कार्यक्रमों में सौ से अधिक लोगों के एकत्र नहीं होने देने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि सोशल डिस्टेसिंग पर विशेष ध्यान देने और यह सुनिश्चित किया जाए कि लोग मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। जिन क्षेत्रों में एक भी केस मिलेगा उसके आसपास के 20 मकान को सील करके कंटेनमेंट जोन और एक से ज्यादा केस मिलेंगे तो 60 मकानों को सील करके कंटेनमेंट जोन बनाने को कहा गया है। डीएम अभिषेक सिंह ने सभी उपजिलाधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमित मिले लोगों के आसपास कंटेनमेंट जोन बनवाने और कोरोना संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

-------------------------
वर्जन...
जहां भी कोरोना केस मिलेगा उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। एक से ज्यादा केस मिलेंगे तो 60 मकानों को सील करके कंटेनमेंट जोन बनेगा। इन क्षेत्रों में आने-जाने पर पूरी पाबंदी रहेगी। इस संबंध में सभी एसडीएम को पत्र लिखा जा रहा है। जनपदवासियों से अपील है कि जरूरी काम होने पर ही घरों से गमछे से चेहरा ढंक कर या मास्क पहन कर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed