फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बालीबाल प्रतियोगिता में संचालन विभाग का दबदबा

बालीबाल प्रतियोगिता में संचालन विभाग का दबदबा

Wed, 05 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बालीबाल प्रतियोगिता में संचालन विभाग का दबदबा
अनपरा। हिंडालको रेनूसागर स्थित आदित्य बिड़ला इंटर कालेज प्रांगण मेें अंतरविभागीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को वालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए संचालन विभाग की टीम ने मेंटीनेंस विभाग टीम को पराजित कर अपना दबदबा कायम किया। मुख्य अतिथि मानव संसाधन विभाग के हेड शैलेष विक्रम सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हर किसी के लिए जरूरी है। इससे शरीर के साथ मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। वालीवाल प्रतियोगिता संचालन विभाग और मेंटिनेंस विभाग के बीच हुई। कप्तान नरेंद्र सिंह के नेतृत्व संचालन विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों सेट में 25-13, 25-12 से मेंटीनेंस विभाग की टीम को पराजित किया। संचालन विभाग के ही श्रमिक वर्ग के कप्तान आर के कालिया के नेतृत्व में उनकी टीम ने दोनो सेट में 25-16, 25-20 से मेंटीनेंस विभाग की टीम को हराया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर श्रमिक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में दारा सिंह, अरविंद राय, दारा कन्नोजिया, वीर प्रताप और जसवंत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed