{"_id":"5bd9f115bdec2269317c92a5","slug":"191541009685-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम के अधिशासी अभियंता का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम के अधिशासी अभियंता का फूंका पुतला
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बढ़ौली गांव मेें स्थित जल निगम कार्यालय के बाहर बुधवार को जन हित मंच के बैनर तले लोगों ने अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका। एक्सईएन पर चहेते ठेकेदार को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। शासन स्तर से सरकारी धन का हुए दुरुपयोग की जांच न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।
मंच के संयोजक संतोष सिंह चंदेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए कई योजनाएं संचालित हो रही हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। ठेेकेदारों को लाभ पहुंचाने की नीयत से कई परियोजनाओं पर अतिरिक्त भुगतान कर दिया गया है। सुनील सिंह ने कहा कि शासन स्तर से मामले को संज्ञान में लेते हुए समिति का गठन कर सरकारी धन का किए गए दुरुपयोग की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मामले को अवगत कराएगा। सूर्य प्रताप सिंह, अमन सिंह, अनुराग, अमरजीत यादव, उमेश विश्वकर्मा, विनय, दिनेश, अमरजीत, रंजू, विजय, शीतला, मोनू, शशि, विवेकानंद, कन्हैया आदि मौजूद रहे।