{"_id":"5b2bef984f1c1bac6e8b91f5","slug":"191529606040-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह योजना का पात्रों को दिलाएं लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह योजना का पात्रों को दिलाएं लाभ
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत सात जुलाई को जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित होने वाले 1001 निर्धन जोड़ों के शादी समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को डीएम अमित कुमार सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जिला पंचायत सदस्यों, ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ली।
डीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि किसी गरीब की शादी कराना पुनीत का कार्य है। सभी सदस्य सकारात्मक सहयोग देते हुए लोगों को जागरूक करें, जिससे कोई पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहने पाए। बताया कि योजना के तहत सरकार प्रति लाभार्थी 35 हजार रुपये खर्च करेगी, जिसके तहत 10 हजार रुपये का सामान, 20 हजार रुपये शादी अनुदान और 5 हजार रुपये शादी समारोह के खान-पान पर व्यय होगा। राबट्र्सगंज और नगवां ब्लाक के लिए संपर्क नंबर 9415877146, चोपन और दुद्धी के लिए 9415258403, घोरावल के लिए 9451267758, चतरा के लिए 8932802697, म्योरपुर के लिए 9956034781 और बभनी के लिए 9695260125 पर संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त और जमा किया जा सकता है। इस मौके पर सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी केएल गुप्ता आदि मौजूद रहे।