फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आईसीटी लगाने से हो सकती है भारी क्षति

आईसीटी लगाने से हो सकती है भारी क्षति

Fri, 20 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
आईसीटी लगाने से हो सकती है भारी क्षति
ओबरा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन शाखा ओबरा ने शुक्रवार को परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक को एक पत्र दिया है। पत्र में संगठन के शाखा सचिव अभय प्रताप सिंह ने बताया है कि यूपी पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन से लगाया जा रहा 315 एमवीए क्षमता वाला आईसीटी वर्ष 1988 का निर्मित है। वह अपनी आयु से अधिक की सेवा पहले ही पूर्ण कर चुका है। उसे स्थापित किया गया तो कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। बताया कि इससे हजारों लीटर तेल होने से आग लग सकती हैै और फिर उसके आस पास स्थित अन्य इकाइयों के उपकरण भी प्रभावित हो सकते हैं। इससे अन्य इकाइयों को लंबे समय तक बंद करना पड़ेगा। निगम को भारी अर्थिक क्षति होगी और प्रदेश में विद्युत व्यवस्था भी ध्वस्त हो जाएगी। अभय ने कहा कि आईसीटी बदलना कतई तकनीकी एवं आर्थिक दृष्टि से निगम हित में नहीं होगा। उन्होंने परियोजना प्रबंधन से मांग किया कि वर्तमान आईसीटी द्वितीय को किसी भी हाल में 30 वर्ष पुराने आईसीटी से न बदला जाए। आईसीटी प्रथम के शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाए। ऐसा कोई भी कार्य जो निगम हित में न हो संगठन उसका पुरजोर विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed