फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   408 टैंकरों से गांवों में होगी पेयजलापूर्ति

408 टैंकरों से गांवों में होगी पेयजलापूर्ति

Wed, 28 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
408 टैंकरों से गांवों में होगी पेयजलापूर्ति
सोनभद्र। गर्मी के दिनों में पानी की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए जल निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। जरूरत पड़ने पर 408 टैंकरों से गांवों में पेयजलापूर्ति कराई जाएगी। जल निगम कार्यालय में टैंकरों को खड़ा करा दिया गया है। एसडीएम जिन गांवों में पेयजलापूर्ति कराने का निर्देश देंगे, वहां पर टैंकरों से आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन

फरवरी माह में ही राबर्ट्सगंज से सटे गोरारी, सिंधौरा, उरमौरा, लोढ़ी गांव के हैंडपंप पानी छोड़ने लगे हैं। यहां तक कि चुर्क के चरका टोला, बेलछ, कनछ, पोखरिया, बसुहारी, जुगैल, मुबारकपुर, पाती, बंधा, डोमखरी, केेवटा, सिरसाई, दंदना, खटहा समेत अन्य गांवों में पानी के लिए हायतौबा मचनी शुरू हो गई है। पिछले सत्र मेें कम बारिश होने से पहाड़ी क्षेत्रों में तेजी से जल स्तर भी कम हो गया है। इससे आने वाले दिनों में पेयजल संकट विकराल रूप धारण कर सकता है। ऐसे में जल निगम ने टैंकरों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा पेयजल समस्या ग्रसित गांवों की सूची भी तैयार कर रहा है। जिससे जरूरत पड़ने पर गांवों में टैंकरों से तत्काल आपूर्ति की जा सके । इस संबंध मेें जल निगम के अधिशासी अभियंता फणींद्र राय ने कहा कि गर्मी के दिनों में 408 टैंकरों से पेयजलापूर्ति कराई जाएगी। इनमें से विभागीय आठ और प्राइवेट 400 टैंकर हैं। कहा कि राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी एसडीएम जिन गांवों में पानी आपूर्ति करने के लिए निर्देशित करेंगे, उन्हीं गांवों में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पेयजल समस्या से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed