{"_id":"5a2989404f1c1b87698c04e3","slug":"191512671552-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ सदस्यों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ सदस्यों ने खोला मोर्चा
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रमुख के खिलाफ समर्थकों केे साथ 101 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रदर्शन किया। सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर विकास कार्य न कराने का आरोप मढ़ा। प्रदर्शन के बाद सदस्यों ने डीएम को प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शपथ पत्र सौंपा।
क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कहा कि सदर ब्लॉक के अधिकांश गांवों की सड़क, नाली क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। कई गांवों में नाली न बनने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। नाबदान की पानी में से राहगीरों को आना जाना पड़ता है। कई बार मांग करने के बावजूद ब्लॉक प्रमुख विकास कार्य नहीं करा रहे हैं। इससे जनता के बीच उनकी छवि खराब हो रही। प्रमुख के क्रियाकलापों से असंतुष्ट होकर 148 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से करीब 101 सदस्यों ने प्रमुख को कुर्सी से हटाने के लिए डीएम को शपथ पत्र सौंपा है। कहा कि सर्वसम्मिति से गांवों में विकास कार्य कराने वाले सदस्य को प्रमुख के कुर्सी पर बैठाया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। शपथ पत्र देने में मीरा देवी, अली मोहम्मद, दुर्गा देवी, ज्ञानचंद्र, विद्यावती, विजय कुमार, राजेश मिश्रा, अमरनाथ सिंह आदि शामिल रहे।