फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   उत्पीडन के खिलाफ आटो चालकों का प्रदर्शन

उत्पीडन के खिलाफ आटो चालकों का प्रदर्शन

Thu, 07 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
उत्पीडन के खिलाफ आटो चालकों का प्रदर्शन
सोनभद्र। बस मालिकों और पुलिस प्रशासन के ऊपर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट मेें गुरुवार को आटो मालिक एवं चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि आटो को चलने की अनुमति प्रदान नहीं की गई तो वे लोग वृहद आंदोलन करेंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। चालकों ने डीएम से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे जुलूस की शक्ल में आटो से चालक मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। चालकों ने कहा कि राबर्ट्सगंज से शाहगंज और रामगढ़ मार्ग पर चलने से आटो को रोका जा रहा है। जबकि बैंकों से लोन लेकर वे लोग जीवकोपार्जन के लिए किसी तरह आटो क्रय किया है। कहा कि कुछ बस मालिकों के इशारे पर पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। अन्याय एआरटीओ और पुलिस वाहनों का चालान एवं सीज कर उनका उत्पीड़न करने कर रही है। कहा कि सड़क पर वाहनों के न चलने से किश्त जमा नहीं हो पा रही है और वे लोग कर्ज में डूबते जा रहे है। कई आटो मालिक और चालकों के समक्ष भुखमरी की नौबत उत्पन्न हो गई है। कहा कि पूर्व में कई बार पुलिस और एआरटीओ को उत्पीडन न करने के लिए मांगपत्र दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कहा कि कुछ बस मालिक आटो चालकों के साथ मारपीट करने पर आमादा हो जा रहे है। विवश होकर उन लोगों को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। कहा कि राबर्ट्सगंज में बुधवार को एक बस मालिक ने राजू तिवारी के आटो का शीशा तोड़ दिया। प्रदर्शन में छविंद्र त्रिपाठी, बाबूलाल जायसवाल, समान खां, अमित कुमार सिंह, इश्तियाक हुसैन, संजय, शिवकुमार, संतोष केशरी, संदीप, ज्योति प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed