{"_id":"596b92694f1c1b2f088b4607","slug":"191500222057-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली से आधा दर्जन अचेत, सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली से आधा दर्जन अचेत, सहमे लोग
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से दो की मौत, एक गंभीर
सोनभद्र (अनपरा/सिंगरौली)। बिजली गिरने से बैढ़न कोतवाली व सरई थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पहली घटना बैढ़न कोतवाली के सासन पुलिस चौकी इलाके में स्थित सरईझर गांव की है। गांव के रहवासी रविचंद्र सिंह (40) व सुरेश कुमार (18) रविवार दोपहर खेत पर काम करने गए थे। इस दौरान बारिश शुरू हो गई। दोनों पैदल ही घर के वापस लौट रहे थे कि आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए। सुरेश की घटना स्थल पर मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलस चुके रविचंद्र को गांव वालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। दूसरी घटना शनिवार देर शाम सरई थाना क्षेत्र के बरका गांव की बताई जा रही है। गांव के रहवासी छोटेलाल सिंह (42) किसी कार्य से घर से बाहर गए थे। लौटते वक्त अचानक हुई तेज चमक हुई और बिजली ने उसके चपेट में ले लिया। इस घटना में छोटेलाल की मौत हो गई।
उधर, अनपरा में रविवार को आकाशीय बिजली से लोझरा, कुबरी व मिर्चाधुरी में कई लोग अचेत हो गए। बेहोश होने वालों में तीन महिलाएं भी हैं।