फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मोबाइल से बात करते समय बारात आया युवक कुएं में गिरा

मोबाइल से बात करते समय बारात आया युवक कुएं में गिरा

Mon, 19 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल से बात करते समय बारात आया युवक कुएं में गिरा
सोनभद्र (आसनडीह)। बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में रविवार की रात्रि करीब दस बजे उस समय हड़कंप मच गया जब बारात आया जद्दूनंदन मोबाइल से बात करते समय 35 फीट गहरे कुंए में जा गिरा। युवक को न देख बारात पक्ष के लोग खोजबीन कर ही रहे थे कि कुंए में गिरे युवक ने मोबाइल से फोन कर सूचना दिया कि मैं कुंए में गिर गया हूं। इतना सुनते ही बारातियों के होश-हवाश उड़ गए और तत्काल उसे ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया और दवा-इलाज के लिए बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि बभनी से बैना गांव निवासी सत्यदेव के यहां बारात गई थी। द्वार पूजा की रश्म की तैयारी में सारे बाराती एवं लड़की पक्ष वाले लगे थे कि जद्दूनंदन मोबाइल से बात करते समय अचानक श्यामसुंदर सोनी के घर के सामने स्थित 35 फुट गहरे कुएं मे जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed